चिराग पासवान से मुलाकात के बाद bpsc छात्रों का बड़ा बयान
पटना : BPSC परीक्षा को पिछले एक महीने से रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी राज्यभर में आंदोलन कर रहे हैं. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थियों को इस संघर्ष में एक नया मोड़ तब मिला जब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खुद उनसे मुलाकात की. यह मुलाकात चिराग पासवान के आवास पर हुई, जहां अभ्यर्थियों ने अपनी मांगें और समस्याएं उनके सामने रखीं. इस मुलाकात के बाद अभ्यर्थियों को यह उम्मीद जागी कि उनकी मांगों पर सरकार से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी
चिराग पासवान ने अभ्यर्थियों को दिलाया भरोसा
अभ्यर्थियों ने चिराग पासवान से खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनमें परीक्षा रद्द करने, पुनः परीक्षा की मांग, और परीक्षा की शुद्धता से जुड़े मुद्दे शामिल थे. चिराग पासवान ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और इस मुद्दे को उचित ठहराया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह इस मामले को गठबंधन के सभी नेताओं के सामने उठाएंगे और मुख्यमंत्री से भी इस विषय पर विस्तृत चर्चा करेंगे.
राजनीतिक बातचीत से परे, केवल समाधान पर ध्यान
BPSC अभ्यर्थियों ने बताया कि चिराग पासवान ने मुलाकात के दौरान किसी भी प्रकार की राजनीतिक चर्चा से बचने की कोशिश की. उनका स्पष्ट कहना था कि इस मुद्दे को राजनीति से बाहर रखना जरूरी है और उनका उद्देश्य केवल अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान करना है. इस बातचीत में न तो पप्पू यादव और न ही पीके जैसे नेताओं का कोई उल्लेख किया गया, जिससे साफ था कि चिराग का एकमात्र फोकस अभ्यर्थियों की समस्या और उनकी मांगों पर था.
आज पटना हाईकोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई
70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने और री-एग्जाम की मांग को लेकर दायर याचिका पर आज (बुधवार) पटना हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी. एक बार फिर से तारीख मिली है. अब इस याचिका पर कल (16 जनवरी) हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.
दायर की गई याचिका के माध्यम से अपील की गई है कि 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में धांधली की जांच की जाए. इस मामले में जस्टिस एएस चंदेल की एकल पीठ कल सुनवाई करेगी. बताया जा रहा है कि आज पटना हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश का विदाई समारोह था जिसके कारण सुनवाई नहीं हो सकी. कल सुबह 11 बजे सुनवाई होगी.
आज आमरण अनशन ख़त्म कर PK शुरू कर सकते हैं अनशन,LCT घाट पर जन-सुराज का कैम्प तैयार
जन-सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के आगे आखिरकार सरकार और प्रशासन को झुकना पड़ा है.अब जिला प्रशासन ने एक महीने के लिए जन-सुराज को पटना के LCT गंगा घाट पर टेंट लगाने की अनुमति दे दी है.सूत्गौरों के अनुसार आज से प्ररशांत किशोर इसी टेंट से अनशन शुरू कर सकते हैं.सूत्रों के अनुसार आज अपने समर्थकों के साथ प्रशांत किशोर गंगा स्नान कर अपने 14 दिन से जारी आमरण अनशन को तोड़ सकते हैं.लेकिन आमरण अनशन तोड़ने के साथ इसी कैम्प में अनशन शुरू कर सकते हैं.
सूत्रों के अनुसार इस कैम्प में बिहार भर से जन सुराजी पहुँच रहे हैं.उनके यहं सोने बैठने से लेकर खाने-पीने की व्यवस्था की गई है.यहीं से प्रशांत किशोर अनशन पर बैठकर BPSC के री-exam की मांग के लिए सरकार और आयोग पर दबाव बनायेगें.यहीं से अपनी पार्टी के नेताओं को आगामी चुनाव के लिए प्रशिक्षित करेगें.सूत्रों के अनुसार BPSC अभ्यर्थियों की लड़ाई को आगे बढाने के साथ साथ प्रशांत किशोर पार्टी और चुनाव से जुडी तैयारी भी करते रहेगें.





