Bole Bharat Times, Patna: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में बीजेपी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने पर ही अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विजय कुमार सिन्हा ने इस दौरान कहा कि लालू यादव के शासन के समय जिस तरह से बिहार में जंगलराज था, उससे सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ता ही लोहा ले पाए। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कराया है। अब बिहार में बीजेपी की सरकार बनाना ही अटल जी की प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े – बड़े नेताओं ने बिहार को बचाने के लिए लाठी खाया है। इसे भुलाया नहीं जा सकता है।
विजय सिन्हा के इस बयान को बिहार की राजनीति में भाजपा की रणनीति का संकेत माना जा रहा है। उनके इस बयान ने भाजपा समर्थकों में जोश भरने के साथ ही विपक्ष को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। वहीं, इस बयान से बिहार एनडीए में विवाद भी पैदा हो सकता है। क्योंकि एनडीए में शामिल जदयू साफ चाहती है कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए बिहार विधानसभा चुनाव लड़े और नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाए।
अब देखना होगा कि विजय सिन्हा के इस बयान का बिहार की राजनीतिक स्थिति पर क्या असर पड़ता है और भाजपा अपनी इस रणनीति को कैसे आगे बढ़ाती है।





