नए साल पर नीतीश कुमार देंगे बिहार के शिक्षकों को तोहफा, बढ़ेगी सैलरी

0
14
nitish kumar

बोले भारत टाइम्स, पटना: ऩए साल के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षकों को बड़ा तोहफा देने जा रहा है। कुछ चुनिंदा शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों को नीतीश कुमार यह तोहफा देंगे। इसकी तैयारी शिक्षा विभाग कर रही है और आदेश भी दे दिए गए हैं।

इन शिक्षकों की बढ़ेगी सैलरी

बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य के नियोजित शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के लिए नए साल में वेतन बढ़ाने का फैसला किया है। यह वृद्धि उन शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के लिए है, जिनका बेसिक वेतन उनके जूनियर साथियों से भी कम था। इससे संबंधित विसंगति को जल्द ठीक किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस बाबत सभी नियोजन इकाइयों के अध्यक्षों और सचिवों को निर्देश जारी किए हैं।

विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 1 अप्रैल 2021 को नियोजित शिक्षकों के वेतन में 15% वृद्धि की गई थी। इसके बाद नवंबर 2021 से उन्हें प्री-मैट्रिक वेतन संरचना में शामिल किया गया। हालांकि, कुछ मामलों में यह पाया गया कि वरिष्ठ शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों का वेतन उनके जूनियर साथियों से कम हो गया।

इस समस्या को दूर करने के लिए विभाग ने निर्देश दिया है कि जिन शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों का वेतन उनके जूनियर से कम है, उनका बेसिक वेतन बढ़ाया जाएगा। इस बदलाव से यह सुनिश्चित होगा कि किसी भी शिक्षक या पुस्तकालयाध्यक्ष का मूल वेतन उनके जूनियर के बराबर या उससे अधिक हो।

इस कदम से राज्य के शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। शिक्षा विभाग ने आश्वासन दिया है कि इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें