BPSC Protest: प्रशांत किशोर की अचानक बिगड़ी तबीयत, पटना के बड़े डाॅक्टर पहुंचे

0
107
Prashant Kishor's health suddenly deteriorated, senior doctors from Patna arrived

पटना: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर BPSC छात्रों के समर्थन में 24 घंटे से अधिक समय से गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। इस दौरान गुरुवार शाम करीब साढ़े 8 बजे पटना के प्रसिद्ध डॉक्टर राजीव रंजन ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।

डॉक्टर राजीव रंजन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रशांत किशोर को Mild Bronchitis के लक्षण दिख रहे हैं। ठंड के मौसम में उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी। हालांकि, डॉक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई गंभीर खतरा नहीं है।

डॉक्टर ने कहा,
“सभी वाइटल्स सामान्य हैं और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। प्रशांत किशोर का जोश और दृढ़ता बरकरार है।”

अनशन जारी, बढ़ रहा समर्थन

प्रशांत किशोर के इस आंदोलन को छात्रों और युवाओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है। BPSC परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर चल रहे इस अनशन ने बिहार में राजनीतिक हलचल भी तेज कर दी है।

डॉक्टरों ने प्रशांत किशोर को ठंड में सतर्क रहने और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है, लेकिन प्रशांत किशोर ने अपने अनशन को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है।

प्रशांत किशोर के इस कदम से बिहार सरकार पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। अब देखना यह है कि सरकार छात्रों की मांगों और प्रशांत किशोर के इस आंदोलन को लेकर क्या रुख अपनाती है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें