प्रशांत किशोर ने बेल लेने से किया इनकार, कोर्ट परिसर में बिगड़ी तबियत

0
10
Prashant Kishor refused to take bail

Bole Bharat Times, Patna: BPSC अभ्यर्थियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर आवाज उठाना गुनाह है, तो उन्हें जेल जाना मंजूर है। उन्होंने साफ कर दिया है कि जेल में भी उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।

कोर्ट परिसर में बिगड़ी तबियत

प्रशांत किशोर की तबियत कोर्ट परिसर में अचानक बिगड़ गई। समर्थकों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनकी सेहत को लेकर कोई जांच नहीं कराई और उन्हें जबरन कोर्ट में पेश किया गया। प्रशांत किशोर को मेडिकल सहायता नहीं दिए जाने को लेकर समर्थकों में भारी आक्रोश है।

समर्थकों का आक्रोश

प्रशांत किशोर के समर्थकों ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रशांत किशोर की तबियत खराब होने के बावजूद पुलिस ने कोई स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराया और उनकी अनदेखी की जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह सरकार की दमनकारी नीति का हिस्सा है।

जेल में भी जारी रहेगा अनशन

प्रशांत किशोर ने स्पष्ट कर दिया है कि चाहे जो भी हो, वह अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। युवाओं के हक के लिए उनका आमरण अनशन जेल में भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उन लाखों युवाओं की है, जिनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

इस घटना ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। समर्थकों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशांत किशोर की तबियत को लेकर लापरवाही जारी रही, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें