Pm Modi के हनुमान कौन? Chirag Paswan या Pawan Sing। Bole Bharat Times। #pmmodi#chiragpaswan#pawansingh
:बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल हुई तेज
:मोदी के हनुमान कौन ( चिराग या पवन )
:पवन सिंह लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
:कहा- मेरी जीत से ज्यादा हार की चर्चा
:क्या BJP से मिलेगा टिकट?
Bihar Vidhansabha Chunav 2025: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने हाल ही में संकेत दिए हैं कि वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में हिस्सा ले सकते हैं।झारखण्ड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, जब उनसे मीडिया ने चुनाव लड़ने के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, “पवनवा कभी पीछे नहीं हटेगा, समय आने पर सब पता चल जाएगा!” अब ये तो फाइनल हो गया की पवन सिंह बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी में है हाला की पवन सिंह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे ये अभी फाइनल नहीं हुआ है आप को बता दे की अब सवाल ये खड़ा होने लगा है की आखिर मोदी का हनुमान कौन है चिराग पासवान या पवन सिंह,
तो चलिए जानते हैं इस स्पेशल रिपोट में …
2020 बिहार विधानसभा में जिस तहर नीतीश कुमार को कमजोर करने के लिए बीजेपी ने मोदी के हनुमान कहे जानेवाले चिराग का सहारा लिया,ठीक उसी तरह उपेंद्र कुशवहा को कमजोर करने के लिए पवन सिंह को काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलय खड़ा कराया गया जिसका नतीजा उल्टा पड़ गया और nda को पूरा शाहाबाद में पठखनी खानी पड़ी हाला की उपेंद्र कुशवहा को हराना बीजेपी को महंगा पड़ गया मजबूरन हारने के वावजूद भी उपेंद्र कुशवहा को राज्यसभा का सांसद बनाना पड़ा ठीक उसी तरह चिराग के सहारे 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग के सहारे नीतीश कुमार की पार्टी को भी कमजोर किया गया नीतीश कुमार की पार्टी तीसरी नंबर की पार्टी बन कर रह गई लेकिन बीजेपी को मजबूरन फिर से नीतीश कुमार को CM की कुर्सी देनी पड़ी
आगामी चुनाव को लेकर सभी पार्टी अपनी तैयारी शुरू कर दी है
इसके अलावा, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा की है। उन्होंने काराकाट या डेहरी विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की संभावना जताई है, हालांकि उन्होंने अभी तक पार्टी और निर्वाचन क्षेत्र का खुलासा नहीं किया है।
पिछले वर्ष, पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी।
हालांकि, वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के संपर्क में हैं, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ सकते हैं।
हालांकि, पवन सिंह ने अभी तक आधिकारिक रूप से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा नहीं की है। उनके हालिया बयानों और गतिविधियों से यह संकेत मिलता है कि वे सक्रिय रूप से राजनीति में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं।





