पप्पू यादव को छोड़ सैकड़ों साथियों के साथ तेजस्वी का दामन थामा रघुपति यादव

0
102

 

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आगमन भोजपुर जिले में था उसी दौरान जाप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सह विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव ने तेजस्वी यादव से मुलाकात कर उनको अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित करने का काम किया इसके पश्चात उनके निर्देशानुसार अपने सैकड़ों साथियों के साथ राष्ट्रीय जनता दल पार्टी का दामन थामा। वही जिले के प्रभारी सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि रघुपति हमारे पुरान साथी रहे इनकी वापसी से पार्टी की और मजबूती मिलेगी ||

तेजस्वी यादव के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प के साथ मजबूती से डटे रहेंगे। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजद की वरिष्ठ नेत्री डॉक्टर कांति सिंह ने कहा कि रघुपति यादव को पार्टी में आने से और भी मजबूत मिलेगी यह तेजस्वी यादव के विचारधारा लालू यादव के विचारधारा को देखकर पार्टी में शामिल हुए हैं उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं और बधाई शुभकामना देते हैं।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष दो नवाज उर्फ अनवर आलम ने कहा कि रघुपति यादव एक संघर्षील और सामाजिक व्यक्ति हैं उनकी आने से पार्टी में बहुत ही खुशी हुई सभी लोग खुश हैं और हमेशा जनता की सेवा में लगे रहते हैं अब हम लोग मिलकर काम करेंगे बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं।

रघुपति यादव ने कहा कि हमने देश की भयावा स्थिति और हालात को देखते हुए और नेता प्रतिपक्ष बिहार के भावी  मुख्यमंत्री बड़े भाई तेजस्वी यादव का काम करने का जज्बा और एक बेहतर संकल्प एक नई बिहार के निर्माण के लिए लगातार रात दिन अपनी जान की परवाह न करते हुए रात दिन एक किए हैं इनकी सोच और उनके विचारधारा को मजबूती के साथ देखते हुए मजबूती के साथ खड़ा होने का संकल्प लिया और तेजस्वी यादव  को बिहार के मुख्यमंत्री बनने के लिए 24 घंटा क्षेत्र में लगातार मेहनत करने का काम करेंगे और उनकी बातों को हर घर तक जन-जन तक पहुंचने में और गरीब गुरुवा मजलूम किसान छात्र नौजवान शोषित पीड़ित सभी वर्ग के लोगों के साथ देने के लिए 24 घंटा तैयार रहेंगे।

बड़े भाई तेजस्वी यादव  का मैं आभार और धनबाद व्यक्त करता हूं कि आपके दिशा निर्देश में मुझे राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता दिलाया गया उपस्थित सभी विधायक पूर्व विधायक नेता गण्यमान व्यक्तियों का मै हृदय से आभार और धन्यवाद प्रकट करता हूं और एक कर्तव्यनिष्ठ ईमानदारी के साथ पार्टी में हमेशा पार्टी के विचारधारा को जमीन पर उतरने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगा।

पूर्व मंत्री बिहार सरकार शिवचंद्र राम , पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ अनवर आलम , जगदीशपुर विधायक राम विशुन सिंह लोहिया , संदेश विधायिका श्रीमती किरण देवी , पूर्व विधायक विजेंद्र यादव , पूर्व विधायक भाई दिनेश , प्रदेश महासचिव मनोज सिंह , दीपू राणावत , पूर्वी युवा जिला अध्यक्ष अरुण यादव , छात्र नेता रजनीश कुमार , सहित दर्जनों माननीय नेतागण उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें