रील के चक्कर में लगा दी जान की बाजी हाईस्पीड ट्रेन के नीचे लेटकर बनाई रील, हाईस्पीड ट्रेन के नीचे लेटकर बनाई री

0
44

रील के चक्कर में लगा दी जान की बाजी

हाईस्पीड ट्रेन के नीचे लेटकर बनाई री

100KM की स्पीड से ऊपर से गुजरे 24 कोच

 वीडियो अपलोड हुआ तो रेलवे तक पहुंची शिकायत

लड़का रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा होकर ट्रेन के आने का इंतजार करता है।

ट्रेन के आने से कुछ सेकेंड पहले लड़का ट्रैक पर लेट जाता है।

पहले जानिए रेलवे ट्रैक, स्टेशन या कैंपस में रील बनाना, वीडियो शूट करना या सेल्फी लेना कानूनी अपराध है। अगर रेलवे कैंपस के अंदर या ट्रैक-ट्रेन के सामने आप सेल्फी लेते हैं या रील बनाते हैं तो आपको 3000 रुपए का जुर्माना लग सकता है। जुर्माना न देने वाले को छह महीने की जेल की सजा भी भुगतना पड़ सकती है।

 

वही मुजफ्फरपुर के एक युवक का हाईस्पीड ट्रेन के नीचे लेटकर रील बनाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लड़का रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा होकर ट्रेन के आने का इंतजार करता है। वीडियो में एक युवक रेलवे ट्रैक पर लेटकर रील बनाता हुआ दिख रहा है। करीब 30 सेकेंड के इस वीडियो में वो पटरी पर मुंह के बल लेट जाता है। इसी दौरान एक हाईस्पीड ट्रेन उसके ऊपर से गुजर जाती है। वीडियो के बैकग्राउंड में जिया-जिया हो बिहार के लाला गाना भी बज रहा है।

 

इस रील पर कई यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रील सामने के बाद किसी ने बिहार पुलिस, RPF और रेलवे मंत्रालय को वीडियो शेयर कर शिकायत की है। इसके बाद ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे (ECR) ने सोनपुर RPF और मुजफ्फरपुर RPF को जांच करने और युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 

वीडियो पर लिखा है- किंग्स ऑफ बिहार

 

जिस लड़के का वीडियो सामने आया है, उसका नाम पिंकेश है। वीडियो में वह पहले रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा है और ट्रेन के आने का इंतजार करता है। ट्रेन के आने के कुछ सेकेंड पहले ही पिंकेश ट्रैक के बीच में जाकर लेट जाता है। फिर एक बार सिर उठाकर देखता है और खुद को ट्रैक पर एडजस्ट करता है।

 

करीब दो सेकेंड के बाद ट्रेन लगभग 100 किलोमीटर की रफ्तार से आती है और उसके ऊपर से ट्रेन की करीब 24 बोगियां गुजर जाती हैं। ट्रेन के गुजरने के बाद वो सुरक्षित वहां से उठकर निकल जाता है। हालांकि, उसके ट्रैक से उठने का विजुअल सामने नहीं आया है।इस पूरे वीडियो को ट्रैक के पास खड़ा उसका दोस्त शूट कर रहा होता है।

 

वीडियो को लड़के ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है, जिसपर लिखा है- किंग ऑफ बिहार…।

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को 214K लाइक्स मिले हैं। हालांकि कमेंट्स में कई यूजर्स ने युवक से ऐसा न करने की अपील भी की है।

 

यूजर्स ने ऐसा न करने की अपील भी की

 

पिंकेश ने अपने सोशल मीडिया के बायो में लिखा है, मेरी लाइफ का पहला प्यार मेरी मां और दूसरा प्यार मेरी वाइफ। आखिर में दिल के इमोजी के साथ माई लव, माई वाइफ भी लिखा है। उसने बायो में अपने यूट्यूब का लिंक भी शेयर किया है।

 

रेलवे परिसर में रील बनाना है गैरकानूनी

रेलवे ट्रैक, स्टेशन या कैंपस में रील बनाना, वीडियो शूट करना या सेल्फी लेना कानूनी अपराध है। अगर रेलवे कैंपस के अंदर या ट्रैक-ट्रेन के सामने आप सेल्फी लेते हैं या रील बनाते हैं तो आपको 3000 रुपए का जुर्माना लग सकता है। जुर्माना न देने वाले को छह महीने की जेल की सजा भी भुगतना पड़ सकती है।

इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति इस तरह की रील या सेल्फी सोशल मीडिया पर अपलोड करता है, तो रेलवे को उनके सोशल मीडिया अकाउंट की पड़ताल करने की पूरी आजादी है।

रेलवे ने यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन को व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से उठाया है। RPF और GRP के अनुसार, मामले में अगर कोई व्यक्ति रील बनाने के लिए रेलवे के नियम को तोड़ता है या किसी यात्री को नुकसान पहुंचाता है तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

दुनिया में 45 हजार करोड़ की है रील इंडस्ट्री

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें