टीम INDIA ने USA को 7 विकेट से हरा दिया है. भारत ने जीत की हैट्रिक लगाई है. उसने इस जीत के साथ टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 में जगह बना ली है. USA ने पहले बैटिंग करते हुए 110 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने 18.2 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
सूर्याकुमार यादव ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक लगाया. उन्होंने 49 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए. शिवम दुबे ने नाबाद 31 रन बनाए. भारत के लिए बॉलिंग करते हुए अर्शदीप सिंह ने 9 रन देकर 4 विकेट लिए. हार्दिक पांड्या को 2 विकेट मिले. अक्षर पटेल को एक सफलता हाथ लगी.
हमारे साथ जुड़े रहने के लिए धन्यवाद.





