बोले भारत टाइम्स, डेस्क: देश की हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रास्ता भटक गई। जी हां, यह खबर एकदम सही है। क्योंकि रेलवे के अधिकारियों ने भी इस खबर को कंर्फम कर दिया है। सोमवार को वंदे भारत ट्रेन मुंबई-गोवा रूट पर गलत रास्ते पर दौड़ पड़ी जिसके कारण यात्रियों और रेल अधिकारियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
वंदे भारत ट्रेन कहां रास्ता भटकी?
वंदे भारत ट्रेन, जो भारत की सेमी हाई-स्पीड ट्रेन है। उस ट्रेन के साथ यह वाकया तब हुआ, जब वह ट्रेन मुंबई से गोवा जा रही थी। ट्रेन अपने निर्धारित समय पर सीएसएमटी स्टेशन से सुबह 5:25 बजे रवाना हुई। लेकिन ठाणे स्टेशन को पार करने के बाद, यह ट्रेन गलत रूट पर चली गई।
किसकी गलती के कारण वंदे भारत ट्रेन रास्ता भटकी?
गलत सिग्नल के कारण ट्रेन दिवा जंक्शन से तीसरी लाइन पर नहीं जा पाई और करीब 11 किलोमीटर तक गलत रूट पर चलती रही। जब रेलवे अधिकारियों को इसका पता चला, तब तक ट्रेन को रिवर्स करने की जरूरत पड़ गई। ट्रेन को वापस पनवेल स्टेशन लाना पड़ा और सही रूट पर लाने के लिए 22 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ा।
खास बात यह है कि वंदे भारत ट्रेन को बिना इंजन बदले रिवर्स में चलाया जा सकता है। इसी वजह से ज्यादा समय बर्बाद नहीं हुआ। इस घटना के दौरान, वंदे भारत ट्रेन के पीछे दो मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें और एक लोकल ट्रेन 35 मिनट तक रुकी रहीं।
रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि यह घटना सिग्नल फेल होने के कारण हुई। इस पूरे वाकये की जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। हालांकि, इस घटना के कारण ट्रेन गोवा लगभग डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। लेकिन यात्रियों को बड़ी राहत यह थी कि समस्या को तेजी से हल किया गया।
वंदे भारत ट्रेन ने अब तक यात्रियों को तेज और आरामदायक सेवा प्रदान की है। यह घटना रेलवे के लिए एक सीख है कि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से बचा जा सके।
यहां देखें वीडियो-





