बोले भारत टाइम्स, पटना: भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने चौका देने वाला बयान दिया है। गिरिराज सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने अपने ही सरकार से यह मांग की है कि नीतीश कुमार को भारत रत्न देना चाहिए।
गिरिराज सिंह ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार के सत्ता में आने तक बिहार खस्ताहाल सड़कों, स्कूलों और इमारतों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब उन्होंने राज्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इसी तरह, नवीन पटनायक ने इतने वर्षों तक ओडिशा की सेवा की। उनके जैसे नेता भारत रत्न जैसे सर्वोच्च सम्मान के पात्र हैं।
गिरिराज सिंह के इस बयान को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों ने कई तरह की व्याख्या की है। कुछ जानकारों का मानना है कि यह बयान नीतीश कुमार की कथित नाराजगी को दूर करने और भाजपा-जदयू के बीच के संबंधों को सुधारने की कोशिश हो सकता है। वहीं, कुछ इसे भाजपा की ओर से नीतीश कुमार के कामकाज की अप्रत्यक्ष स्वीकृति मान रहे हैं।
डैमेज कंट्रोल या रणनीतिक कदम?
गौरतलब है कि हाल के दिनों में नीतीश कुमार और भाजपा के बीच संबंधों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। ऐसे में गिरिराज सिंह का यह बयान न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि इसे डैमेज कंट्रोल के रूप में भी देखा जा रहा है।





