7 ठिकानों पर विजिलेंस की रेड, बिहार में DEO के बेड से मिले 3 करोड़ कैश,बोरी में बांधकर रखे थे नोट और गहने

0
16

:खाद की बोरियां बेड के अंदर के निकली हैं। इनके अंदर ही पैसों को छिपाकर रखा गया था।

बिहार में बेतिया के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रजनीकांत प्रवीण के पास से 3 करोड़ रुपए कैश और गहने बरामद किए गए हैं। गुरुवार अलसुबह विजिलेंस की टीम ने 40 सदस्यों के साथ रजनीकांत के 7 ठिकानों पर एक साथ रेड मारी।
रजनीकांत के घर में रखे बेड में नोटों से भरी बोरियां छिपाकर रखी गई थीं। इतना ज्यादा कैश मिलने के बाद अधिकारियों को नोट गिनने वाली मशीन लाना पड़ी। खुलासे के बाद DEO को निलंबित कर दिया गया है।

DEO रजनीकांत प्रवीण नालंदा के रहने वाले हैं। पत्नी सुषमा शर्मा बगहा, समस्तीपुर और दरभंगा में तीन स्कूल संचालित करती हैं। इन स्कूलों में भी विजिलेंस की टीम जांच कर रही है। साली पूनम शर्मा समस्तीपुर में ही श्रीकृष्णा हाई स्कूल में टीचर हैं। सास निर्मला शर्मा रिटायर्ड टीचर हैं।

बेतिया आवास से लेकर ससुराल तक में छापेमारी

रजनीकांत पिछले 3 साल से बेतिया में पोस्टेड हैं। उनका ससुराल समस्तीपुर में है। पिछले 20 सालों की सर्विस के दौरान वे बगहा, मधुबनी और दरभंगा में भी पोस्टेड रहे हैं। इसलिए विजिलेंस टीम ने इन सभी जगहों पर एक साथ छापेमारी की।

इसमें सबसे ज्यादा 3 करोड़ रुपए कैश बेतिया वाले घर से जब्त किए गए हैं। कार्रवाई अभी जारी है। DEO के साथ ही विजिलेंस की टीम बेतिया में DEO ऑफिस के क्लर्क अंजनी कुमार के घर पर भी पहुंची, लेकिन यहां ताला मिला। सभी लोग फरार हैं।

20 साल की नौकरी, करीब 2 करोड़ की संपत्ति

निगरानी विभाग के मुताबिक, रजनीकांत प्रवीण ने साल 2005 से लेकर अब तक लगभग 1.87 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति अर्जित की है। यह संपत्ति उनकी 20 साल की सर्विस से मेल नहीं खाती है।

यह संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित की गई है। रजनीकांत साल 2005 से नौकरी में है। उन पर 19-20 साल की नौकरी में अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें