Big Breaking: पटना में भारी बवाल, स्वास्थ्य मंत्री के आवास को प्रदर्शनकारियों ने किया घेराव, पुलिस के साथ भी हुई खूब धक्का-मुक्की

0
22

पटना में भारी बवाल, स्वास्थ्य मंत्री के आवास को प्रदर्शनकारियों ने किया घेराव, पुलिस के साथ भी हुई खूब धक्का-मुक्की

 

 

Bihar News: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर भारी हंगामा देखने को मिल रहा है। सुबह सुबह जनसुराज के कार्यकर्ता स्वास्थ्य मंत्री के आवास को घेराव करने पहुंचे हैं। वहीं इस दौरान कार्यकर्ता और पुलिस में धक्का-मुक्की भी हुई…

 

आपको बाते दे कि वहीं जनसुराज पार्टी ने बिहार पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा की स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के घर के बाहर प्रदर्शन करने पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, उपाध्यक्ष ललनजी, पूर्व विधायक किशोर कुमार समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है

 

Patna: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के सरकारी आवास का सोमवार को जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता चार ट्रेलर रोड स्थित मंत्री आवास पर पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। मौके पर स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

मंत्री के आवास पर भारी बवाल

 

वहीं बढ़ती भीड़ और बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर थाने भेज दिया। जन सुराज पार्टी ने यह घेराव स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आम लोगों को हो रही परेशानी को लेकर किया था। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं और आम जनता के जीवन से खिलवाड़ हो रहा है। जनसुराज के कार्यकर्ता स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा मांग रहे हैं।

 

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

 

प्रशासन की ओर से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। बावजूद इसके बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मंत्री आवास तक पहुंचे। इससे वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।पुलिस ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है और कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जन सुराज पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट : Bole Bharat Times

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें