पटना: राजधानी पटना की हाई प्रोफाइल बेऊर जेल के अधीक्षक विधु कुमार के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। उनके आवास सहित कई स्थानों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने छापेमारी की। यह छापेमारी अभी शुरुआती जांच का हिस्सा है, लेकिन इसे लेकर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और प्रमाण मिलने की संभावना जताई जा रही है।
विधु कुमार को 28 जून 2024 को बेऊर जेल का अधीक्षक बनाया गया था। इससे पहले वे मोतिहारी केंद्रीय कारा के अधीक्षक के पद पर तैनात थे। उनके कार्यकाल के दौरान बेऊर जेल कई बार चर्चाओं में रही है।
सूत्रों के अनुसार, विधु कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने उनके पटना स्थित आवास सहित अन्य ठिकानों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में दस्तावेज और संपत्ति का ब्यौरा बरामद होने की संभावना है।






