Bole Bharat Times, Purnia: पूर्णिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में बिहार और बंगाल में दहशत फैलाने वाले कुख्यात डकैत सुशील मोची को एनकाउंटर में मार गिराया। यह मुठभेड़ बायसी के ताराबाड़ी इलाके में देर रात हुई। सुशील मोची कटिहार जिले का रहने वाला था और सीमांचल क्षेत्र में उसकी दहशत थी।
अपराध का काला इतिहास
सुशील मोची पर डकैती, लूटपाट और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज थे। वह सोना लूटकांड का मुख्य आरोपी था और लंबे समय तक कटिहार जेल में बंद रहा था। हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद उसने फिर से अपराध की दुनिया में कदम रखा।
सुशील पर पूर्णिया में 1 लाख रुपये और कटिहार व किशनगंज में 50-50 हजार रुपये का इनाम था। वह पूर्णिया के अनगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला था।
दो साल पहले अमौर थाना क्षेत्र के खाड़ी महीनगांव में मुखिया साबिर आलम के घर डकैती की साजिश रचने का आरोप भी सुशील पर था। उस घटना में 20-25 नकाबपोश डकैतों ने बम और हथियारों से लैस होकर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाया था और करीब 5 लाख नगद व जेवर लूट लिए थे।
पुलिस के मुताबिक, सुशील मोची हाल ही में जेल से रिहा हुआ था और अपने गैंग को पुनः सक्रिय कर रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि वह ताराबाड़ी में छिपा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुठभेड़ में सुशील को मार गिराया, जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।






