Bole Bharat Times, Patna: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) युवा कमिटी 19 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाएगी। यह कार्यक्रम विद्यापति भवन, पटना में आयोजित किया जाएगा। इस संदर्भ में प्रदेश युवा अध्यक्ष कुमार शुभम की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और टेकारी विधायक डॉ. अनिल कुमार तथा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. कमाल परवेज बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
बैठक की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
युवाओं की भूमिका पर जोर
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा, “किसी भी पार्टी का युवा संगठन उसकी रीढ़ होता है। जिस पार्टी का युवा संगठन मजबूत है, वह पार्टी भी मजबूत होती है। हमारी पार्टी युवाओं से भरी पड़ी है, और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।” उन्होंने आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए युवा कमिटी जी-जान से जुटेगी। इस कार्यक्रम में पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री श्री जीतनराम मांझी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन भी उपस्थित रहेंगे।
युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. कमाल परवेज ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इसमें भारत के विभिन्न राज्यों से युवा कमिटी के सदस्य भाग लेंगे। उन्होंने इस आयोजन को भव्य और प्रेरणादायक बनाने का आह्वान किया।
अपनी अध्यक्षीय भाषण में प्रदेश युवा अध्यक्ष कुमार शुभम ने कहा, “युवा कमिटी पूरे प्रदेश में ‘एक बूथ, दस यूथ’ के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) को घर-घर तक पहुंचाना है।” उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
बैठक में कई प्रमुख युवा नेता उपस्थित
बैठक में युवा कमिटी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव गिरधारी सिंह, पंकज मालाकार, एजाज, महाराजा खान, सूर्या सिंह, राजेश प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, चंदन कुशवाहा, नागेंद्र जी, विश्वरंजन जी, अमन कुमार, आयुष कुमार, सुजय पांडेय, मो. फलाही, कश्मीरी सिन्हा, सोनी कुमार, पूजा कुमारी, मनोज यादव, अविनाश कुमार, उमेश कुमार, संतोष श्रीवास्तव, धीरज कुमार समेत कई अन्य युवा नेता उपस्थित रहे।
इस बैठक ने युवा दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बनाने के लिए सभी सदस्यों को सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। अब 19 जनवरी को यह देखना होगा कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) का यह आयोजन कितना प्रभावशाली और सफल रहता है।





