पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के पिता का निधन, राहुल गांधी समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने जताया शोक ||

0
5

 

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण प्रसाद का निधन, पैतृक गांव खुर्दा,मधेपुरा में होगा अंतिम संस्कार

पटना । पूर्णिया के माननीय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी के पिताजी, श्री चंद्र नारायण प्रसाद का आज सुबह पटना एम्स में दुखद निधन हो गया। उनकी आयु 80 वर्ष से अधिक थी और वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव खुर्दा,मधेपुरा में किया जाएगा।

इस दुखद घटना से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। श्री पप्पू यादव के साथ उनकी मां श्रीमती शांति प्रिया, पत्नी राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन, पुत्र सार्थक रंजन, पुत्री प्रकृति रंजन, बहन डॉ. अनीता रंजन, सहित अन्य पारिवारिक सदस्य पटना एम्स में मौजूद थे. एम्स से श्री चंद्र नारायण प्रसाद का शव पूर्णिया स्थित आवास पर लाया गया. वंहा पर बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह, और पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा सहित तमाम पूर्णिया वासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

निधन पर शोक व्यक्त पप्पू यादव ने कहा कि मेरी दुनिया उजड़ गई! मेरे सृजनकर्ता, आदर्श,मेरे विचारकेंद्र, मेरे प्रेरणाश्रोत, मेरे पथप्रदर्शक,मेरी शक्ति के उत्स पिताजी नहीं रहे!

पूर्णिया सांसद के निकटतम सहयोगी और जाप के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह ने बताया कि माननीय सांसद श्री पप्पू यादव जी के पिता के निधन पर लोकसभा में नेता विपक्ष कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी, केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सपा सुप्रीमो यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, यूपी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष शिवपाल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, विधायक दल के नेता कांग्रेस शकील अहमद खान, सांसद तारिक़ अनवर, बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, मंत्री लेसी सिंह, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा सहित देश के तमाम बड़े नेताओं ने अपना शोक व्यक्त किया.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें