BIG NEWS : मीडिया के किस सवाल पर भड़के नीतीश कुमार के मंत्री अशोक चौधरी
PATNA :बिहार में सियासी गरमाहट एक बार फिर से बढ़ती दिख रही है। दरअसल, जब पत्रकारों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से जुड़े सवाल पर मंत्री अशोक चौधरी से प्रतिक्रिया मांगी तो वे भड़क उठे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नीतीश कुमार पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे महागठबंधन के साथ नहीं जाएंगे, फिर बार-बार वही सवाल उठाने का क्या मतलब है।
“नीतीश कुमार पर बार-बार सवाल क्यों?”
इसके साथ ही मंत्री अशोक चौधरी ने ये भी कहा कि “आप लोगों के पास कोई काम नहीं है? फालतू की बातें क्यों कर रहे हैं? अगर आरजेडी सवाल पूछ रही है तो आरजेडी से पूछिए, जेडीयू पर इसका कोई असर नहीं पड़ता।” अशोक चौधरी का यह बयान उस वक्त आया, जब पत्रकारों ने उनसे नीतीश कुमार पर आरजेडी की नेता रोहिणी आचार्य के ट्वीट के बारे में पूछा गया।
मंत्री अशोक चौधरी ने इसे लेकर भी कहा कि “उनके बयानों को कोई सीरियसली नहीं लेता है।” मंत्री अशोक चौधरी में दो टूक अंदाज में कहा कि नीतीश कुमार का रुख बिल्कुल स्पष्ट है और जेडीयू को बेवजह विवादों में घसीटने का कोई मतलब नहीं है।





