आरक्षण को लेकर वीआईपी पार्टी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- भाजपा के लोग कहते कुछ हैं करते कुछ हैं !

0
2

आरक्षण को लेकर वीआईपी पार्टी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- भाजपा के लोग कहते कुछ हैं करते कुछ हैं !

पटना : उच्चतम न्यायलय ने बीते हफ्ते एससी और एसटी वर्ग के कोटे में कोटा दिए जाने को मंजूरी दी थी. कोर्ट ने कहा था कि SC-ST कैटेगरी के अंदर नई सब कैटेगरी बना सकते है. इस मामले को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर विपक्ष बयानबाजी करती नजर आ रही है. इसी कड़ी में मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी ने भी भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने शनिवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कहती कुछ है और करती कुछ है. उन्होंने कहा कि आरक्षण में क्रीमी लेयर का सवाल ही नहीं उठता है ।।

विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने आज भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कहती कुछ है और करती कुछ है। उन्होंने कहा कि आरक्षण में क्रीमी लेयर का सवाल ही नहीं उठता है

राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि वीआईपी पिछले काफी दिनों से निषादों के आरक्षण की लड़ाई लड़ रही है. दरअसल, भाजपा की मंशा आरक्षण समाप्त करने की रही है. यही कारण है कि एक बार फिर से वह क्रीमी लेयर को लेकर राजनीति कर रही है। आरक्षण में क्रीमी लेयर का प्रावधान ही नही है.

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें