IND vs USA: T20 World Cup 2024 में आज 12 जून बुधवार को भारत और अमेरिका के बीच न्यूयॉर्क में मुकाबला खेला जाएगा। नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की खतरनाक पिच पर भारत और अमेरिका दोनों के लिए ही ये मुकाबला अहम है। क्योंकि दोनों ने ही अभी तक दो-दो मैच जीते हैं। ऐसे में आज का मुकाबला जीतने वाली टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। ये मैच अमेरिका में सुबह तो भारत में शाम को देख सकते हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में अमेरिका और भारत के मुकाबले का कोई इतिहास नहीं है।
हां, हॉकी के मैदान में दोनों देशों के बीच एक यादगार मैच खेला गया था। दोनों देशों की हॉकी टीम 92 साल पहले 11 अगस्त 1932 को लॉस एंजिल्स ओलिंपिक गेम्स में भिड़ी थीं। तब भारत ने अमेरिका को 24-1 से हराया था।
आज टी-20 वर्ल्ड कप में अमेरिका और भारत क्रिकेट के मैदान पर पहली बार आमने-सामने होंगी। वर्ल्ड कप में पहली बार उतरी अमेरिका ने सभी को चौंकाया है। पहले कनाडा को हराया और फिर पाकिस्तान को मात दी।
इंडिया के खिलाफ उतरने वाली अमेरिकी स्क्वॉड की एक और बात चौंकाती है। इस स्क्वॉड में 8 प्लेयर भारतीय मूल के हैं। इनमें कप्तान मोनांक पटेल, हरमीत सिंह, जसप्रीत सिंह, नोसथुष केंजिगे, नितीश कुमार, मिलिंद कुमार, सौरभ नेत्रवल्कर, और निसर्ग पटेल शामिल हैं। पाकिस्तान मूल के भी दो खिलाड़ी हैं, अली खान और शयान जहांगीर।

मैच डिटेल्स…
टी-20 वर्ल्ड कप 2024
मैच नंबर 25: भारत Vs अमेरिका
तारीख: 12 जून
जगह: नसाउ इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क
समय: टॉस- 7:30 PM, मैच स्टार्ट- 8:00 PM
जब जोंस से पूछा गया कि आप विराट कोहली के फैन हैं। उनसे बातचीत का मौका मिलेगा। इस पर जोंस ने कहा कि विराट ही नहीं, पूरी टीम इंडिया के खिलाफ खेलना एक्साइटिंग होगा। जब जोंस से पूछा गया कि IPL खेलना चाहेंगे तो वे बोले- जरूर। मौका मिला तो भविष्य में IPL जरूर खेलना चाहूंगा।





