कहां तक पहुंची BPSC बनाम छात्रों की लड़ाई ? जानिए इस रिपोर्ट में

0
7

मुख्य सचिव से मिले BPSC छात्र 

पटना: बिहार लोकसेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर 13 दिनों से कैंडिडेट्स का धरना जारी है। सोमवार को कैंडिडेट्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा से मुलाकात की है।

मुख्य सचिव से मिलने के बाद अभ्यर्थी ने कहा कि – ‘हमने अपनी मांग सीएस के सामने रखी हैं। उन्होंने कहा कि जो उचित कार्रवाई होगी की जाएगी।’ वहीं आंदोलन को लेकर कैंडिडेट्स ने कहा कि जबतक री एग्जाम की घोषणा नहीं होती है, हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।

लाठी चार्ज मामले में राज्यपाल से मिले पप्पू यादव

बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज होने के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव सोमवार को राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन पहंचे। मीडिया से बात करते हुए कहा कि छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया है। उसको लेकर बात की गई। राज्यपाल ने डीएम और एसपी को बुलाया है।

पटना में पीके को बताया फ्रॉड किशोर

आगे मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर पर जोरदार हमला बोला है bpsc अभ्यर्थियों को लेकर प्रशांत किशोर पर बड़ी बात कह दी है पप्पू यादव ने बताया की ओ फ्रोड किशोर है

RJD लेफ्ट ने समर्थन में ट्रेन रोकी

इधर, अभ्यर्थियों के समर्थन में लेफ्ट और RJD ने आरा और दरभंगा में ट्रेनों को रोका है। छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने इंजन पर खड़े होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और री एग्जाम की मांग की।

रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन के दौरान दरभंगा में बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन 1 घंटे रुकी रही। आरा में बक्सर-पटना पैसेंजर ट्रेन को 10 मिनट तक रोककर रखा गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर ट्रेन को रवाना करवाया।

छात्र संगठनों ने आरा, बेतिया, सीवान, बेगूसराय, बक्सर और समस्तीपुर में सड़क जामकर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने समस्तीपुर-पटना रोड को जाम कर दिया। जाम के कारण कई गाड़ियां फंस गईं। 3 घंटे बाद पुलिस ने ये जाम खुलवाया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाइए) इस प्रदर्शन में शामिल हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें