70th BPSC re exam: बिहार बंद का दिखा असर, भारी प्रदर्शन, चक्का जाम!

0
2

70th BPSC re exam: बिहार बंद का दिखा असर, भारी प्रदर्शन, चक्का जाम!

पटनाः 70वीं बीपीएससी परीक्षा फिर से कराने की मांग को लेकर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार बंद का ऐलान किया है। पटना के सड़कों पर बंद का असर दिख रहा है। अशोक राजपथ पर बीपीएससी छात्र और पप्पू यादव के समर्थक सड़क पर उतर आये है और आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे है। साथ ही साथ पप्पू यादव भी अपने समर्थकों के साथ रोड़ प्रदर्शन कर रहे है

छात्र युवा शक्ति के बैनर तले प्रदर्शनकारी छात्रों ने सड़क को जाम कर दिया है। ये सभी छात्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। बिहार के अलग अलग हिस्सों में पप्पू यादव के समर्थक फिर से परीक्षा कराने की मांग को लेकर सड़क पर उतर गए है और प्रदर्शन कर रहे है।

पप्पू यादव के समर्थकों का कहना है कि ये लड़ाई बिहार के युवा भविष्य की है, ये लड़ाई देश स्तर तक जाएगी. आज बिहार बंद है आगे देश बंद करेंगे. BPSC के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि ये सिर्फ BPSC का मामला नही है,ये उन सभी परीक्षाओं के लिए है जिसमे धांधली होती है. वहीं बिहार बंद को लेकर अशोक राजपथ की कई दुकानें बंद दिखाई दे रही हैं.

वही पप्पू यादव ने कहा कि बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है. बिना सरकार और पदाधिकारियों के मिलीभगत से पेपर लीक नहीं हो सकता है. इसलिए हम लोग, चंद्रशेखर रावण की पार्टी, ओवैसी की पार्टी और सांसद हनुमान बेनीवाल ने समर्थन का निर्णय लिया है. 31 मार्च से जो सदन चलेगा, उसको हम लोग नहीं चलने देंगे। हम लोग चाहेंगे कि सदन में इसकी व्यापक चर्चा हो.

उन्होंने कहा, “बीपीएससी के चार लाख अभ्यर्थियों के आंदोलन को कुछ राजनीतिक दलों और कोचिंग माफियाओं और कुछ एजेंट टाइप के लोगों द्वारा कमजोर किया गया. मेरा बच्चों के भविष्य से राजनीति का कोई इरादा नहीं है. आज बिहार बंद बुलाया गया है, जिसका बीपीएससी छात्रों ने समर्थन किया है.”

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें