:भोजपुरी जगत के पवार स्टार पवन सिंह का फूटा गुस्सा!
:पत्नी ज्योति सिंह की गंगा स्नान पर भड़के
:बात ही कुछ ऐसी है आइए जानते है
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी, ज्योति सिंह, ने हाल ही में प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान संगम में स्नान किया। इस विशेष अवसर पर, उन्होंने अपने पति पवन सिंह की तस्वीर को अपने साथ रखा और संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद वीडियो बना कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया, जिसमें वे पवन सिंह की तस्वीर को सीने से लगाए हुए गंगा में स्नान करती नजर आ रही हैं।
ज्योति सिंह के इस भावुक कदम ने सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा बटोरी है। कई प्रशंसकों ने उनकी इस श्रद्धा और प्रेम की सराहना की है। कुछ उपयोगकर्ताओं ने कमेंट किया, “इस प्यार को क्या नाम दूं,” जबकि अन्य ने कामना की कि अगले कुंभ स्नान में यह जोड़ी साथ हो। लेकिन आप को बता दे वीडियो किसी के माध्यम से भोजपुरी के पवार स्टार पवन सिंह के पास पहुंचा उसके बाद पवन सिंह भी कहा पीछे रहने वाले थे पति पवन सिंह ने बिना अपनी पत्नी का नाम लिए अपने फेसबुक पेज पर खुद के तस्वीर के साथ कुछ लिख कर इस तरह से साझा किया उसमें लिखा है लगता है आज के समय में किसी किसी के लिए भगति भाव भी मजाक बन गया है आगे क्या बोलूं शायद मेरे मुंह से शोभा नहीं देगा। आगे लिखा है। जय श्री राम
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि, ज्योति सिंह के इस कदम से यह संकेत मिलता है कि वे अपने रिश्ते को मजबूत करने का प्रयास कर रही हैं। इसके अलावा, ज्योति सिंह की राजनीति में प्रवेश की भी चर्चा है, और वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भाग लेने की तैयारी कर रही हैं। अब देखना यह होगा कि क्या ज्योति सिंह किसी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेगी या निर्दलीय ताल ठोकेगी यह देखना होगा लेकिन चुनाव लड़ने का ऐलान पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह कर दी है अगर पार्टी से बात बन गई तो ठीक नहीं तो निर्दलीय मैदान में दिखेंगी ज्योति सिंह
इस प्रकार, ज्योति सिंह का महाकुंभ में पवन सिंह की तस्वीर के साथ स्नान करना उनके पति के प्रति गहरे प्रेम और समर्पण का प्रतीक है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
ब्यूरो रिपोर्ट बोले भारत टाइम्स





