एक तरफ बिहार में JDU सांसद की दबंगई! तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस सांसद को दौड़ा-दौड़ा पीटा

0
44

एक तरफ बिहार में JDU सांसद की दबंगई

तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस सांसद को दौड़ा-दौड़ा पीटा, 

नीतीश कुमार के सांसद ने पत्रकारों को लोटा-लोटा कर मारा

तो वही सासाराम MP का सिर फोड़ा, 

अजय मंडल ने पत्रकारों को दी भद्दी-भद्दी गालीयां, 

इसको लेकर नीतीश कुमार पर बोले तेजस्वी 

बिहार में कैसा हैं शासन 

 

 

बिहार में एक ओर जहां सांसद पत्रकारों की पिटाई कर दे रहे हैं, वहीं दूसरे ओर सांसद भी लोगों के गुस्से का शिकार हो जा रहे हैं. दरअसल बिहार के भागलपुर में बुधवार को जहां जेडीयू सांसद अजय मंडल ने पत्रकारों की पिटाई की थी. वहीं अब सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज राम को कैमूर जिला अंतर्गत कुदरा के नाथूपुर में लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर मारा है. मिली जानकारी के अनुसार सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज राम के काफिले पर हमला कुछ लोगों ने कर दिया. बताया जा रहा है कि इस दौरान सांसद का सिर भी फटा गया है.

 

मिली जानकारी के अनुसार जमीन के एक पुराने मामले को लेकर बिहार के कैमूर में गुरुवार को कांग्रेस सांसद मनोज राम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया है. इस हमले में सांसद का सर फूट गया. सिर में गंभीर चोट की वजह से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने सुरक्षा जवानों को भी खदेड़-खदेड़ कर भगाया है. घटना कुदरा प्रखंड के नाथूपुर गांव की है. हालांकि अभी तक थाना में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.

 

वही भागलपुर में जदयू सांसद अजय मंडल सरेआम गुंडागर्दी करते दिखे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भागलपुर आगमन की सूचना पर हवाई अड्डा मैदान के मेन गेट पर कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों को सांसद ने बेरहमी से पीटा है। इतना ही नहीं सांसद और उनके समर्थकों ने पत्रकारों के साथ गाली-गलौज की और मोबाइल भी छीन लिया। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि सांसद ने किस तरह पत्रकारों को बेरहमी से पीटा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी घटना के दौरान पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। अब इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल खड़ा कर दिया है उनका कहना है कि बिहार में यही कुशासन की सरकार है वाह re नीतीश कुमार आगे तेजस्वी ने सरकार का घेराव करते हुए कहा है कि जनता सब देख रही है चुनाव भी आने वाला है आगे आगे देखिए होता है क्या

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें