अंडा खाने के विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन घायल
सीवान(SIWAN):बिहार के सीवान जिले से एक हैरान करनेवाली घटना सामने आयी है.जहां मामूली विवाद में अंडा दुकानदार ने तीन युवक को चाकू मार दिया.जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है.घायल कृष्णा यादव की स्थिति नाजुक बनी हुई हैं.जिसे सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है.वहीं अन्य 2 युवक मामूली रूप से जख्मी हुए हैं.पूरा मामला घटना लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के किशुनपुर नया बाजार का हैं।
पहले अंडा खाने के लिए जमकर चले चाकू, तीन घायल, एक की हालत गंभीर
राज्य के सीवान जिले में पहले अंडा खाने की चक्कर में जमकर चाकू चले। मिली खबर के अनुसार एक अंडा दुकानदार ने अंडा खाने के विवाद में तीन युवकों को चाकू मार दी। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर है। घटना जिले के लकडी नबीगंज इलाके की किशुनपुर बाजार की है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना शुक्रवार शाम की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के मदारपुर के निवासी कृष्णा यादव, अविनाश और सूरज नाम के दोस्त शुक्रवार की शाम अंडा खाने के लिए एक अंडा दुकान पर गये थे। दुकान पर भीड थी। जिसके बाद कृष्णा नाम के युवक ने दुकानदार से पहले अंडा देने की बात कही। इसके बाद दुकानदार से उसकी बकझक होने लगी। जिसका अन्य दोस्तों ने विरोध किया।
इसी बकझक के बाद दुकानदार ने अपने हाथ में लिए हुए चाकू को चला दिया। इस चाकूबाजी में कृष्णा यादव पर तकरीबन आधा दर्जन बार चाकु से वार किया गया। वहीं उसे छुड़ाने गए अन्य दोस्तों पर भी चाकू से हमला किया गया। जिसमें वह भी घायल हो गए। घटना के बाद वहां भीड एकत्र हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए कृष्णा यादव को सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामूली रूप से घायल अन्य युवकों का प्राथमिक उपचार कराया गया। इधर चाकूबाजी की सूचना पर लकड़ी नबीगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। अब स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ब्यूरो रिपोर्ट बोले भारत टाइम्स






