लालू के बड़े लाल का बड़ा कमाल,पहले फोटो शेयर पर किया खुलासा, फिर अनुष्का यादव के घर पहुंच कर दिया ये काम
तेज प्रताप यादव एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. सोमवार सुबह वे अनुष्का यादव के घर पहुंचे, उनसे मुलाकात की और कई घंटों तक वहां मौजूद रहे. दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई.
तेज प्रताप यादव एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. सोमवार सुबह वे अनुष्का यादव के घर पहुंचे, उनसे मुलाकात की और कई घंटों तक वहां मौजूद रहे. दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई. यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब तेज प्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय का तलाक का मामला अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है.
आज की मुलाकात को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि मैं सबसे मिलते जुलते रहता हूं. अनुष्का के घर से निकलते वक़्त तेज प्रताप ने मीडिया से कहा कि मेरा यहां से पारिवारिक रिश्ता है. मुझे आने जाने से कोई रोक नहीं सकता है. हालांकि, अनुष्का को अपने साथ घर ले जाने के सवाल पर तेज प्रताप ने चुप्पी साध ली.
‘मैंने ही अनुष्का के साथ फोटो शेयर किया था’
बता दें कि कुछ दिन पहले तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने अनुष्का यादव के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी. हालांकि कुछ ही देर बाद उन्होंने वह पोस्ट डिलीट कर दिया. बाद में उन्होंने कहा था कि मेरा अकाउंट हैक हो गया है. हालांकि, रविवार को एक टीवी चैनल से बातचीत में तेज प्रताप ने अपने प्यार को कुबूल किया. उन्होंने कहा कि अनुष्का के साथ फोटो मैंने ही पोस्ट की थी. मैंने उनसे प्यार किया है, कोई गुनाह नहीं.
ब्यूरो रिपोर्ट Bole Bharat Times।





