मुकेश सहनी 43 किलो मछली लेकर बैठ गए, क्रूज पर बिहार चुनाव के लिए वीआईपी की मीटिंग

0
4

विधानसभा चुनाव को लेकर क्रूज पर सहनी की बैठक:भागलपुर में VIP सुप्रीमो बोले- मेरे साथ मछली देखकर लोग परेशान हो जाते, कार्यकर्ताओं को तैयारी में जुटने का निर्देश

पटना, 5 जुलाई: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज भगालपुर में गंगा की लहरों के बीच क्रूज यात्रा के साथ पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पार्टी की बैठक की। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष और कमिटी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में सहनी ने पार्टी के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षो को अभी से ही आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। बैठक की टेबल पर दो 43 किलो की कतला मछली भी रखा गया था। बैठक शुरू होने के पहले ‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से चर्चित सहनी ने कहा कि मेरे साथ मछली देख कर कई लोग परेशान हो जाते हैं लेकिन मेरा कर्म और धर्म मछली बेचना, मछली मारना और मछली खाना है। मैं मछुआरा का बेटा हूं।

बैठक में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भले पार्टी ने सीट नहीं जीती हो लेकिन वीआईपी का ही नहीं बल्कि महागठबंधन के वोट शेयर बढ़ा है, जो आने वाले चुनाव के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई अभी भी निषाद आरक्षण की है। जब तक बिहार, झारखंड और यूपी में निषादों को आरक्षण नहीं मिल जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि आज देश और बिहार की सरकार वर्तमान की सरकार से ऊब गए है ,इसका साफ संकेत लोकसभा चुनाव परिणाम ने दे दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में हम अच्छा परिणाम भी देंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें