मुकेश सहनी के पिता की हत्‍या पर पप्‍पू यादव ने सरकार को घेरा, तो वही वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने लगाए आरोप

0
2

वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने लगाए आरोप
मुकेश सहनी के पिता को नहीं मिली थी सुरक्षा, पूर्व मंत्री की भी हटाई दी गई थी वाई प्लस सिक्योरिटी

पप्पू यादव ने कहा कि अपराध की घटनाओं को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों को एक साथ आकर एक बैठक करनी चाहिए. जिसमें अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर चर्चा हो. उन्होंने कहा कि अपराधियों की न कोई जाति होती है और न धर्म होता है इसलिए इस विषय पर गंभीरता के साथ चर्चा हो.

Patna News: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की नृशंस तरीके से हत्या की वीआईपी पार्टी ने निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.

पटनाः बिहार में वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी के पिता की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है. निर्मम तरीके से हत्या हो जाने के बाद शासन प्रशासन हत्यारों की खोजबीन में जुट गया है. इस पर अब वीआईपी के नेता दवे ज्योति का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने हत्या पर शोक जताते हुए प्रशासन और सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की वाई प्लस सिक्योरिटी कुछ दिनों पहले हटा ली गई. पिता को भी कोई सुरक्षा नहीं मिली थी.

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की नृशंस तरीके से हत्या की वीआईपी पार्टी ने निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने इस घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है. उन्होंने मृतक के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

यह भी पढ़ेंः मुकेश सहनी के पिता की मौत, खबर सुनते ही सीएम नीतीश ने लगाया फोन, जताया दुख, DGP को दिये निर्देश

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें