बिहार के 10 हजार से ज्यादा लोगो का होगा ड्राइविंग लाइसेंस रद्द, पटना शहर की ट्रैफ़िक व्यवस्था अब संभालेगी महिला पुलिसकर्मी।

0
205

पूरे बिहार में दस हज़ार से ज़्यादा लोगो का होगा ड्राइविंग लाइसेंस रद्द , बार बार ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने के बाद की गई कारवाई

पटना: बिहार पुलिस मुख्यालय में आज Adg यातायात और पटना यातायात एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुरे बिहार में यातायात व्यवस्था में होने वाले बदलाव के बारे में बताया।

पटना मुजफ़्फ़रपुर नालंदा गया और भागलपुर समेत दूसरे कुछ जिले में ऐसे दस हजार से ज्यादा वाहन चालको को चिन्हित किया गया है जो बार बार ट्राफिक नियमो का उलंघन कर रहे है, इन सभी दस हजार वाहन चालको का लाइसेंस MVI एक्ट के तहत निलंबित किया जा रहा है, अगर इसके बाद भी नहीं सुधरे तो परमानेंट इन लोगो का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

वही इस दौरान पटना ट्राफ़िक SP अपराजित लोहान ने बताया की 26 जनवरी से पटना शहर में यातायात को महिला पुलिसकर्मी और होम गार्ड की महिला पुलिसकर्मी संभालेंगे, इस दौरान इन दोनों अधिकारियो ने पटना ट्राफिक का नया लॉगो भी लांच किया ।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें