पीएम मोदी ने 9.8 करोड़ किसानों को दी बड़ी सौगात, बोले मैं सामने ही आंखों की चमक देख रहा हूं

0
16

सान सम्मान योजना की राशि जारी कर बोले पीएम मोदी- मैं सामने ही आंखों की चमक देख रहा हू

 

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी आज बिहार के भागलपुर के दौरे पर थे. पीएम मोदी का कार्यक्रम भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में आयोजित किया गया था. प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भागलपुर के सभी चौक-चौराहों को सजाया गया था. उनके दौरे को लेकर भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में कृषि प्रदर्शनी भी लगाई गई थी. इस प्रदर्शनी में बिहार के जीआई टैग वाली फसलों के साथ-साथ केंद्रीय कृषि अनुसंधान परिषद के स्टॉल लगाए गए थे. प्रधानमंत्री मोदी भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में किसानों को संबोधित कर रहे हैं. हवाई अड्डा मैदान में करीब 10 इंट्री गेट बनाए गए, जिनमें से पांच पर कृषि विभाग फसल आधारित तोरणद्वार बनाए गए हैं. पीएम मोदी ने आज भागलपुर की धरती से देश के नौ करोड़, 80 लाख किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त की राशि जारी की.

 

:भागलपुर में बनेगा सेंट्रल यूनिवर्सिटी

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और जंगलराज वालों ने बिहार को बदनाम किया. बिहार को पीछे धकेला. लेकिन, अब एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार को वहीं पहचान मिलेगा जो भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक के समय में हुआ करती थी. पीएम मोदी ने बिहार में शुरू हुई कई योजनाओं ने नाम भी गिनाएं. उन्होंने कहा कि भागलपुर वैश्विक ज्ञान का केंद्र हुआ करता था. हम नालंदा विवि के प्राचीन गौरव को आधुनिक भारत से जोड़ने का काम कर रहे हैं. जल्द ही केंद्र सरकार विक्रमशिला विवि को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने जा रहे हैं. इसपर काम भी शुरू हो चुका है.

 

:लालू यादव पर साधा निशाना

 

प्रधानमंत्री मोदी ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं, वह कभी भी परिस्थितियों को बदल नहीं सकते हैं. एनडीए सरकार ने इसे बदला है. पहले यूरिया के लिए किसान लाठी खाता था. यूरिया की कालाबाजारी होती थी. आज देखिए किसानों को पर्याप्त खाद मिलती है. हमने तो कोरोना काल में भी किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी. आप कल्पना कीजिए अगर एनडीए सरकार न होती तो क्या होता? अगर एनडीए सरकार नहीं होती तो आज भी हमारे किसानों को खाद के लिए लाठियां खानी पड़ती. आज भी बरौनी कारखाना बंद रहता. जो खाद की बोरी विदेशों में 3000 रुपये में मिलती है. एनडीए सरकार 300 रुपये से कम में खाद की बोरी दे रही है. हमारी सरकार किसानों की भलाई के लिए काम करती है.

 

:अब बारी बिहार के मखाना की है

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते सालों में भारत का कृषि निर्यात बहुत बढ़ा है. इसलिए किसानों को उत्पाद की ज्यादा कीमत मिल रही है. अब बिहार के मखाना की बारी है. मखाना आज देश के शहरों में सुबह के नाश्ते का प्रमुख अंग बन चुका है. मैं 365 दिन से 300 दिन मखाना खाता हूं. यह सुपरफूड है. इसलिए इस बार के बजट में मखाना बोर्ड बनाने का एलान किया गया है.

:देश के करोड़ों किसानों के खाते में पहुंचे हैं पैसे: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंगिका भाषा में लोगों को प्रणाम किया. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं शहीद तिलका मांझी की धरती को नमन करता हूं. बाबा अजगैबीनाथ के आशीष वाले इस धरती पर आना मेरा सौभाग्य है. आज देश के करोड़ों किसानों के खाते में पैसे पहुंचे हैं. किसान सम्मान निधि की किस्त जारी की गई है. आज बिहार के 75 लाख के अधिक परिवार के किसानों के खाते में 1600 सौ करोड़ से अधिक रुपये दिए गए. हर किसान के खाते में किसान निधि की किस्त एक क्लिक पर गई है. एनडीए सरकार चाहे केंद्र में हो या फिर या फिर बिहार में हो, किसान कल्याण हमारी पहली प्राथमिकता है. बीते दशक में हमने पूरी शक्ति से काम किया है.

 

पीएम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की. इस योजना के तहत 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए. सरकार इस योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान कर रही है, जिससे खेतीबारी से जुड़े उनके खर्चों में मदद मिल सके.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें