पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या,प्रेम प्रसंग में पति बन रहा था रोड़ा

0
14

पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या,प्रेम प्रसंग में पति बन रहा था रोड़ा

 

बिहार: औरंगाबाद में एक कलयुगी पत्नी ने अपने प्रेमी व एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अपनी पति की हत्या कर दी,घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के नीमा आजन पंचायत के आजाद बिगहा गाँव की है, आपको बता दे की मृतक की पहचान आजाद बिगहा निवासी स्व.प्रभु भुइयां के 43 वर्षीय पुत्र सुनेश्वर भुइयां के रूप मे की गई हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी रीता देवी पास के ही गाँव मुंशी बिगहा निवासी अरबिंद भुइयां के साथ दो तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था,कई बार पति के द्वारा इसका विरोध किया गया तो पूर्व में भी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर मारपीट की थी

 

आपको बता दे की विती देर रात्रि पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड को कॉल करके अपने घर बुलाई साथ में प्रेमी के मामा सुरेश भुइयां था,जब सभी लोग खाना खाकर सो गये तो मृतक की पत्नी रीता देवी,प्रेमी अरबिंद भुइयां और प्रेमी के मामा सुरेश भुइयां ने सुनेश्वर भुइयां को घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर एक आम के पेड़ के पास ले गये और मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी, इतना ही नहीं हत्या की घटना हो छुपाने के लिए तीनो ने सुनेश्वर भुइयां को उसी के घर में ले जाकर लकड़ी के कंडी में साड़ी लगाकर टांग दिया.ताकि, ऐसा प्रतित हो की उसने आत्महत्या की है.आज सुबह पत्नी खुद रोने व चीखने चिल्लाने लगी तो आस पास के लोग इकट्ठा हो गये, ग्रामीणों ने घटना की सूचना नीमा आजन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह एवं पैक्स अध्यक्ष राणा सिंह को दी,मौके पर पहुंचे पैक्स अध्यक्ष ने इसकी सूचना मदनपुर थाना को दी,

 

जिसके बाद सदर एसडीपीओ -2 चंदन कुमार,थानाध्यक्ष राजेश कुमार,अपर थानाध्य अपने दल -बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली

 

इस मामले में सदर एसडीपीओ – 2 चंदन कुमार ने बताया कि, मृतक की पत्नी रीता देवी का मुंशी बिगहा निवासी अरबिंद भुइयां के साथ दो तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था,पति द्वारा विरोध करने पर पत्नी ने अपने प्रेमी व उसके मामा के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है,पत्नी ने इस घटना मे अपनी संलिप्तता स्वीकारी है,पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है।

 

एफ एस एल की टीम को बुलाकर विशेष जाँच पड़ताल की जा रही हैं।

आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है, बहुत जल्द उन्हे गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कारवाई की जाएगी ।

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट बोले भारत टाइम्स।

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें