दिल्ली में JDU, LJP R को कितनी सीट देगी BJP?
इंडिया अलायंस के बड़े सहयोगी दलों में एक लालू यादव की आरजेडी के दिल्ली चुनाव नहीं लड़ने की संभावना है। राजद बीजेपी से मुकाबला करने वाली ताकतों का समर्थन करेगी। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि इसकी औपचारिक घोषणा 18 जनवरी को पटना में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में की जाएगी। सूत्रों ने कहा कि फरवरी में दिल्ली चुनावों से दूर रहने की राजद की कोशिश का कारण यह हो सकता है कि पार्टी दिल्ली में दो मुख्य विपक्षी दलों, कांग्रेस और आप के साथ सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बना पाई।
लेकिन एनडीए की सहयोगी जेडीयू और चिराग की एलजेपी आर की पूरी तैयारी है। सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी सेे बात भी चल रही है। ऐसे में सवाल ये कि
झारखंड के बाद दिल्ली में भाजपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रही जेडीयू इस बार फिर दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जदयू के एक वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर जदयू और भाजपा के बीच बातचीत चल रही है। अभी तक एक सीट फाइनल हो चुकी है और दूसरी सीट के लिए बातचीत चल रही है। जेडीयू संगम विहार से उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है, जबकि बुराड़ी विधानसभा सीट के लिए भी बातचीत चल रही है।
जदयू ने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी दोनों सीटों पर चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी। भाजपा सूत्रों ने बताया कि जदयू जहां तीन सीटों पर टिकट मांग रही है, वहीं एनडीए के दो अन्य सहयोगी दल – चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोक दल भी तीन-एक-एक फॉर्मूले के तहत राजधानी की 70 विधानसभा सीटों में से हिस्सेदारी मांग रहे हैं।
पिछली बार गठबंधन में जेडीयू को दो सीटें मिली थीं। मामले के जानकार पार्टी नेताओं ने बताया कि जेडीयू कम से कम छह पूर्वांचल बहुल सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी, जिनमें बुराड़ी, किराड़ी, संगम विहार, बदरपुर, ओखला, द्वारका और पालम शामिल हैं। जेडीयू का मानना है कि अगर ये सीटें उसके खाते में आती हैं तो वह बिहार और पूर्वांचल के मतदाताओं को बेहतर तरीके से जोड़ने में सफल हो सकती है। अब आगे ये देखना होगा कि बीजेपी चिराग पासवान की पार्टी को कहा से सीट दे सकती है क्यों कि चिराग पासवान को जब भी मौका मिला है मोदी के हनुमान बन कर दिखाए है अगर बात कर ले झारखंड विधानसभा की तो झारखंड में एक सीट मिला था गठबंधन से चिराग की पार्टी को ओ जीत कर दिखाए लोकसभा में अपनी 5 की पांच सीट जीत कर लाए ऐसे में ये माना जा रहा है कि मोदी चिराग पर फिर…!





