नीतीश कुमार के गृह जिला में बोले लालू यादव 2025 में तेजस्वी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री

0
20

बिहारना, लंदा 

स्लग:- 2025 में तेजस्वी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव 

बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है चुनाव को लेकर हर दल की तरफ से सरकार बनने के दावे किए जा रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा दावा किया है। दरअसल लालू प्रसाद यादव श्री कृष्णवल्लभ का पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान लालू यादव ने बड़ा बयान दिया। लालू यादव ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर बिहार में अपनी सरकार बनानी है। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है और कहीं किसी के सिर नहीं झुकाना है। लालू यादव ने कहा कि वो कभी किसी के सामने ना कभी सिर झुकाएं हैं ना कभी झुकाएंगे। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी युवा, पत्रकार, महिला, भाई-बहन सभी मिलकर इस देश की रक्षा के लिए हमेशा खड़ा रहे। लालू यादव ने कहा कि हमलोग एकजुट हो कर खडे़ हैं और हमलोग किसी भी कीमत पर तेजस्वी यादव की सरकार बनाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तेजस्वी की सरकार बनी तो हम बिहार वासियों को फ्री में बिजली देंगे, इतना ही नहीं रोजगार के अवसर भी मिलेगा, महिलाओं को 25 सौ खाते में झारखंड की तरह दिया जाएगा। उन्होंने साफ़ कहा कि हम जो कहते हैं वह करते हैं 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें