लोकसभा में 5 सीटों पर जीत के पश्चात आज दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब के सभागार में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास दिल्ली प्रदेश द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री चिराग पासवान के साथ-साथ अन्य पार्टी के चारों सांसदों का अभिनंदन समारोह आयोजित की गई जिसमें सभी सांसदों का भव्य स्वागत पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा किया गया जिसमें देश के कोने-कोने से पार्टी के सभी वरीय नेताओं ने हिस्सा लिया

इस मौके पर पार्टी के सांसदों में वीणा देवी, अरुण कुमार भारती, राजेश वर्मा और शांभवी चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित किया इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और माननीय मंत्री चिराग पासवान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का महत्वपूर्ण दिन है आज ही के दिन पार्टी को कमजोर किया गया पार्टी टूटी थी मेरा सिंबल फ्रिज हो गया था पार्टी का ऑफिस छीन लिया गया था जब रामविलास पासवान जी ने 2020 में पार्टी की स्थापना की थी 2009 में जब हमारे पिताजी पार्टी पर लड़े और हार गए बावजूद मन लगातार पार्टी के प्रति समर्पित होकर काम किया और उनकी इसी मेहनत और संघर्ष का परिणाम था 2014 में पार्टी ने अप्रत्याशित जीत हासिल की उस समय 7 सीटों पर चुनाव लड़ी और 6 सीटों पर जीत हासिल किया 2019 में 6 सीट पर लड़े और 6 की 6 सीट जीत प्रदर्शन किया 100% स्ट्राइक रेट रहा विपरीत परिस्थितियों में हम लोग धैर्य पूर्वक करते रहे 2020 में उनका मार्गदर्शन हमारे साथ नहीं रहा ऐसे में कोई हाथ लगा कर बैठेंगे कुछ लोगों ने बार-बार भ्रम फैलाने का काम किया की पार्टी इस बार प्रदर्शन उस तरीके से नहीं कर पाएगी इसमें कई अपने भी थे जिसने भीतर बात करने की का प्रयास किया लेकिन जो लोग ऐसी कल्पना कर रहे थे उनकी यह भूल थी उनके ही सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है अपनी पार्टी है मेरे नेता ने हमेशा शेर की तरह विपरीत परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने का काम किया ।





