एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज भारत बंद का ऐलान किया गया है। इसमें देश भर के 21 संगठनों ने भारत बंद की अपील की है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने यह फैसला लिया है। सरकार ने प्रदर्शन के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं |
आप को बता दे की बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जीतनराम मांझी पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने चिराग और मांझी को इस्तीफा देने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान और जीतनराम मांझी केवल सरकार में बैठकर मलाई खा रहे हैं। उन्हें बांग्ला और सिक्योरिटी मिल गया है उसी में खुश हैं।
आगे तेजस्वी ने कहा कि, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी क्या कर रहे हैं, बस ताक रहे हैं, इन लोगों को तो इस्तीफा दे देना चाहिए, मांझी जी क्रीमी लेयर का सपोर्ट कर रहे हैं। अभी उपचुनाव होगा तो इनके ही घर के लोग चुनाव लड़ेंगे ये दोहरी नीति नहीं चलेगी।
उन्होंने कहा कि, इसमें सबसे ज्यादा चेहरा उजागर चिराग पासवान और जीतनराम मांझी का हुआ है चिराग क्या कर रहे हैं, हां में हां मिला रहे हैं। अगर उनके पिता आज रहते तो ये सब होने नही देते, उनके पिता रामविलास कड़ा विरोध करते
उन्होंने अल्पसंख्यकों के लिए इस्तीफा दे दिया था। लेकिन चिराग पासवान सरकार में बैठ कर मलाई खा रहे हैं, बांग्ला और सिक्योरिटी मिल गया। उसी में खुश हैं। संविधान को खत्म किया जा रहा है और ये लोग टुकुर टुकुर देख रहे हैं। आगे सुनिए क्या बोले तेजस्वी यादव





